राजस्थान के 30 नमक रिफाइनरी पर पैकिंग सामग्री का संकट, उत्पादन-सप्लाई प्रभावित
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमरीका इजराइल-ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब देश के नमक उद्योग पर भी नजर आने लगा है। नमक पैकिंग में उपयोग होने वाली प्लास्टिक थैलियां, बारदाना, टी-एसडीपी बैग, जे-बीओपीपी बैग और एलडी (पीपी पाउच) की कमी से नमक सप्लाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से प्लास्टिक कच्चे दानों का उत्पादन नहीं होने के कारण पैकिंग सामग्री महंगी हो गई है। साथ ही मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो रही है। प्लास्टिक पैकिंग सामग्री की कीमतों में करीब 35 प्रतिशत बढ़ोतरी होने से उत्पादन की लागत बढ़ गई है।

No comments