माखुपुरा-कचरे पर अजमेर कलेक्टर समेत 9 अफसरों को नोटिस
अजमेर के माखुपुरा ट्रेंचिंग ग्राउंड में पुराने कचरे के निस्तारण में देरी पर कलेक्टर समेत 9 अफसरों को नोटिस जारी किया है। एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच ने इस मामले में 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 21 अप्रैल को रखी है।
याचिकाकर्ता अशोक मलिक का कहा- एनजीटी ने 7 जुलाई 2023 को कचरा निस्तारण का काम 6 महीने में पूरा करने का आदेश दिया था, लेकिन अजमेर नगर निगम ने अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया है। कचरा निस्तारण की समय-सीमा 7 जनवरी 2024 को खत्म हो गई थी, परंतु आज तक आदेश का पालन नहीं हुआ।

No comments