Breaking News

सूने मकान से जेवरात व नकदी चोरी


पदमपुर कस्बे के वार्ड नम्बर 6 में स्थित सूने मकान से अज्ञात चोर जेवरात व नकदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड 6 निवासी 50 वर्षीय जितेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दी कि वह 21 मार्च की रात घर पर ताला लगाकर गांव 4 जेजे गया हुआ था। सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। घर संभाला तो घर से सोने की चेन, अंगूठी, टोप्स की जोड़ी व करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। 

No comments