Breaking News

टक्कर के बाद कार का नुकसान मांगा तो फिर कार में मारी टक्कर


श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव बडिंगा कोठी एफ नहर के निकट दो कारों में टक्कर हो गई। एक कार मालिक ने अपने नुकसान की भरपाई करने का बोला, तो दूसरी कार में शराब के नशे में धुत्त चालक ने अपनी कार में दुबारा बैठ कर फिर से कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव 8 वाई मोहनपुरा निवासी 25 वर्षीय मनेन्द्रपाल सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि 23 मार्च को 41 एफ रिश्तेदारी में शामिल होकर अपनी बुआ के पास 2 एफएफ जा रहा था। मैं बंडिंगा कोठी एफ नहर के निकट पहुंचा, तो सामने से आ रही कार  के चालक ने मेरी कार में टक्कर मार दी। 

No comments