एलपीजी रिफिल बुकिंग को लेकर श्रीगंगानगर में भ्रम
श्रीगंगानगर शहर में एलपीजी गैस रिफिल बुकिंग को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। स्थानीय एलपीजी डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग करने की बात कही जा रही है, जिसे उन्होंने कंपनी के निर्देश बताया है।
वहीं, जिला रसद अधिकारी कविता सिहाग ने इस दावे का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह अफवाह बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पूर्व निर्धारित व्यवस्था ही लागू है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक बुकिंग करने से बचें।

No comments