विभिन्न विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों का होगा सम्मान
श्रीगंगानगर में सांध्य बॉर्डर टाइम्स और एसबीटी न्यूज द्वारा 9 से 11 अपेे्रल को आयोजित एजुकेशन एवं रोजगार मेले में विभिन्न स्कूलों के 10वीं-12वीं कक्षा के टॉपर एवं स्कूल प्राचार्यांे को सम्मानित किया जायेगा।
श्रीमती चंद्रकला चांडक चेरीटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से यह सम्मान कार्यक्रम होगा। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं यूपीसी/ आरपीएसई में चयनीत अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम हनुमानगढ़ मार्ग स्थित अग्रवाल ट्रस्ट भवन में 9 से 11 अपे्रल को प्रात: 9 से शाम 7 बजे तक होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में राजस्थान बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को शामिल किया जायेगा। इसके लिए शहर के प्रमुख स्कूलों से टॉपर विद्यार्थियों की सूची आमंत्रित की गई है। अन्य जानकारी मो. 92523-21021 से प्राप्त की जा सकती है।

No comments