Breaking News

पांच लाख लेकर भी तलाक से इंकार, फिर पांच लाख रुपए मांगे


श्रीगंगानगर में पति-पत्नी में मनमुटाव होने पर पंचायतों के दौर चले। बात तलाक लेने तक पहुंची तो पत्नी व उसके पिता ने पांच लाख रुपए लेकर तलाक देने की सहमति दी, लेकिन फिर पांच लाख रुपए की डिमांड रख दी। परेशान पति ने अब सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना में श्रीगंगानगर निवासी अपनी पत्नी व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार बारेंका निवासी संदीप कुमार ने मुकदमे में बताया कि मेरी शादी 11 नवम्बर 2017 में सुमन कुम्हार पुत्री कप्तान सिंह कुम्हार निवासी सत्यमनगर बालाजी धाम के पीछे श्रीगंगानगर के साथ हुई थी। 

No comments