Breaking News

वेयर हाउस की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर पांच लाख रुपए ठगे


श्रीगंगानगर में वेयर हाउस की फ्रेंचाइज़ी देने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपए की ठगी हो गई। पीडि़त ने खुद ही ठगों के गिरोह के बारे में तमाम जानकारी जुटाने के बाद एसपी को परिवाद देकर सूरतगढ़ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ निवासी राजेंद्र बिश्रोई ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में स्मैप लॉजिस्टीक प्रा. लि. ने मुझे वेयरहाउस की फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया। उससे 5 लाख रुपये चेक के माध्यम से व 11 हजार रुपये सॉफ्टवेयर शुल्क के नाम पर ले लिए। कंपनी ने खुद को दिल्ली स्थित वैध फर्म बताकर वेबसाइट, जीएसटी व अन्य दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया। 

No comments