Breaking News

जिला न्यायालय को धमकी मिलने पर छानबीन



श्रीगंगानगर जिला न्यायालय परिसर पर हमले की धमकी के बाद बुधवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सुबह से ही न्यायालय परिसर को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में लेकर बम डिस्पोजल यूनिट द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बीकानेर से पहुंची बम डिस्पोजल टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कोर्ट परिसर, आसपास के क्षेत्रों और संदिग्ध स्थानों की जांच शुरू की।
जांच पड़ताल के बाद यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस व जांच एजेंसियों ने राहत की सांस ली।





No comments