हनुमानगढ़ के युवक ने पाकिस्तानी आतंकी से सम्पर्क साधा
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा दिखनादा में रहने वाले युवक जसवंत कुम्हार द्वारा सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से दो बार सम्पर्क साधने का खुलासा हुआ है। टाउन पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक बिश्रोई ने जसवंत कुम्हार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमे में पाक आतंकी शहजाद भट्टी को भी नामजद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की साइबर सैल ने जसवंत कुम्हार इंस्टाग्राम आइडी खंगाली, तो खुलासा हुआ कि जसवंत ने आतंकी को दो बार मैसेज किये।

No comments