Breaking News

राजस्थान पेंशनर समाज ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन




वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरूद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा श्रीगंगानगर से जुड़े सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया तथा एडीएम (प्रशासन) सुभाष कुमार को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।
एडीएम को दिए ज्ञापन बताया है कि केन्द्र सरकार को अपने पेंशनर्स का वर्गीगकरण करने और उनके बीच अन्तर बनाये रखने का अधिकार है,  29 मार्च 2025  को जारी नोटिफिकेशन से लागू हो गया है। इसे बिना पूर्व सूचना के वित्त विधेयक के भाग के रूप में पेश कर 25 मार्च 2025 को लोकसभा द्वारा अनुमोदित कर दिया गया।

No comments