Breaking News

सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर रविन्द्र पथ मटका चौक के नजदीक स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित सभी हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया गया। 
इस दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की शिक्षा प्रगति के बारे अवगत करवाया गया। साथ ही परीक्षा परिणाम संबंधी अंक तालिकाओं का वितरण किया। इस दौरान शिक्षक सुरेन्द्रपाल सिंह व श्रीमती वीना भाटिया सहित अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा प्रगति पर चर्चा भी की। 

No comments