सरकारी से प्रिंटर-कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डबलीराठान की प्रधानाचार्य संतोष बाला ने रिपोर्ट दी कि 20 से 22 मार्च तक अवकाश के बाद 23 मार्च को जब स्टाफ विद्यालय पहुंचा तो कार्यालय, आंगनबाड़ी कक्ष और लाइब्रेरी के ताले टूटे मिले। अंदर जांच करने पर कार्यालय से प्रिंटर, इंडक्शन चूल्हा व कंप्यूटर एलईडी, आंगनबाड़ी कक्ष से पंखा व स्पीकर तथा लाइब्रेरी से पंखा चोरी मिला।

No comments