किसान चौक का नाम बदलने का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर जिले के गांव 4 एम.एल. के ग्रामीणों ने किसान चौक का नाम बदलने के विरोध में जिला कलेक्टर एवं यूआईटी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि चौक का नाम पूर्व की भांति किसान चौक ही रखा जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल के कार्यकाल में चौक के निर्माण की घोषणा हुई थी, जिसके बाद से यह स्थान किसान चौक के नाम से जाना जाता है। आसपास के पंजाब व हरियाणा से आने वाले लोग भी इसी नाम से इसकी पहचान करते हैं।

No comments