Breaking News

फायनेंस कम्पनी द्वारा कुर्क मकान पर अगले दिन ही कब्जा


श्रीगंगानगर में आवास फायनेंस कम्पनी द्वारा ऋण चुकता नहीं करने पर कुर्क मकान पर ऋणियों ने अगले ही अपना कब्जा कर लिया। सदर पुलिस ने ऋणियों व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कम्पनी के कर्मचारी पे्रम सुथार निवासी दुलमाना पीलीबंगा ने रिपोर्ट दी कि महेन्द्र सिंह ऋणी, महेन्द्र सिंह की पत्नी व सहऋणी नाथी देवी, पुत्र गौरीशंकर व रायसाहब, रामावतार को ग्राम पंचायत 4 एमएल में स्थित सम्पत्ति पर 30 लाख रुपए का ऋण दिया था। किश्तें अदा नहीं करने पर लोन खाते को एनपीए करके कोर्ट के आदेश पर विगत 18 मार्च को बंधक सम्पत्ति पर कम्पनी ने कब्जा ले लिया। 

No comments