रायसिंहनगर नपा के दो कर्मचारियों पर 11 लाख रुपए से अधिक की राशि गबन करने का मुकदमा
नगरपालिका रायसिंहनगर के दो कर्मचारियों पर नगरीय विकास कर में गबन और अनियमितता का मामला सामने आया है। दोनों कर्मचारीश् शहरवासियों ने नगरीय कर की राशि लेकर झूठी रसीदें जारी करते रहे और 11 लाख रुपए से अधिक की राशि जेब में डालते रहे। विभागीय जांच कमेटी में गबन पकड़ में आने के बाद ईओ ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने रिपोर्ट दी कि पालिका के कनिष्ठ सहायक अश्वनी कुमार और दीपक कुमार को नगरीय विकास कर वसूली का कार्य सौंपा गया था। आंतरिक जांच में सामने आया कि दोनों कर्मचारियों ने रसीदों की कार्बन कॉपी में हेरफेर कर कम राशि दर्ज की और शेष राशि का गबन कर लिया।

No comments