लिव इन रिलेशनशिप मेें रहने वाले युगल से मारपीट
केसरीसिंहपुर कस्बे में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युगल पर हमला कर दिया गया। हमलावरों में महिला का पति, उसकी भाभी व अन्य लोग शामिल थे। पीडि़ता ने अब जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार माया बावरी निवासी 32 एफ अरायण ने रिपोर्ट दी कि मैं गत वर्ष जुलाई से धर्मपाल बावरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हूं। 25 वर्ष पूर्व मेरी शादी गांव अरायण निवासी मुखत्यार सिंह से हुई थी। वह मारपीट करता था। ऐसे में उसे छोड़ दिया।

No comments