Breaking News

10 लाख पार हुआ पंजीकरण, सी.एम धामी बोले यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम


उतराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है और अभी तक लगभग 10 लाख तीर्थयात्री यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृहों में करीब पांच करोड़ रुपये की अग्रिम बुकिंग भी हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2025 में धामों के कपाट बंद होने के तुरंत बाद ही अगली चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। यात्रा मार्गों की सड़क व्यवस्था, आधारभूत ढांचा, ठहरने की सुविधा, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

No comments