Breaking News

गरियाबंद में 63.50 लाख के कच्चे हीरे बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने बड़ी कारर्वाई करते हुए 63 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के कच्चे हीरों के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से कुल 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 127 कैरेट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नहरगांव स्कूल के पास घूम-घूमकर कीमती पत्थरों के खरीदार तलाश रहा है। 

No comments