गलतफहमी में युवती का अपहरण, सच सामने आते ही छोड़कर फरार
राजस्थान के अलवर शहर में गलत पहचान के चलते युवती के अपहरण का अजीब मामला सामने आया है। नगर निगम कार्यालय के बाहर से कुछ युवक युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए, लेकिन सच्चाई पता चलते ही कुछ देर बाद उसे सुरक्षित वापस छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार युवती अपने साथी के साथ विवाह पंजीकरण के लिए नगर निगम पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोग उसे अपनी बेटी समझकर उठा ले गए। बाद में बातचीत के दौरान पहचान में हुई गलती का पता चलते ही आरोपी घबरा गए और युवती को वापस उसी स्थान पर छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। युवती सुरक्षित बताई जा रही है।

No comments