उदयपुर में निगम की बड़ी टेंशन, यूडी-टैक्स पर मशक्कत जारी
उदयपुर में यूडी टैक्स को लेकर इस बार निगम के अधिकारी बड़ी चिंता में है। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीना मार्च खत्म होने को है और 20 करोड़ के टारगेट में से इस बार करीब 17.25 करोड़ ही जमा हो पाए है, ऐसे में लास्ट के 6 दिनों में करीब 2.75 करोड़ की बाकियात जुटाने में मशक्कत जारी है। इस महीने में 3 वर्किंग-डे ही बचे है, हालांकि निगम की टीमें 31 मार्च तक बिना छुट्टी इस टास्क को पूरा करने में जुटी रहेगी। नगर निगम के लिए किसी भी हालत में इस टारगेट को पूरा करना सबसे बड़ा और प्राथमिकता का मुश्किल टास्क है।

No comments