Breaking News

2 दुकानों में चोरी, लोगों में आक्रोश:गृह राज्यमंत्री बेढ़म ने लिया जायजा, जांच के दिए निर्देश


डीग जिले के बृजनगर में मंगलवार रात चोरों ने 2 दुकानों को निशाना बनाया। इस घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। सूचना मिलने पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मौके पर पहुंचे और पीडि़त दुकानदारों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।
चोरी की बढ़ती वारदातों पर गृह राज्यमंत्री ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए। बृजनगर पुलिस को स्पष्ट आदेश दिए गए कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

No comments