Breaking News

खेतों से ट्यूबवेल की तारें चोरी, कई किसानों को नुकसान


हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के कई किसानों के खेतों से ट्यूबवेल की तारें काटकर चोरी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ढाणी तारासिंहवाली, वार्ड नं. 1 टिब्बी निवासी जसविंदर सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी जमीन चक 23 एनजीसी रोही पीरकामडिया तथा चक 13 एनजीसी में स्थित है, जहां ट्यूबवेल लगे हुए हैं। अज्ञात चोरों ने उसके दोनों ट्यूबवेल की तारें काटकर चोरी कर ली।

No comments