रोडवेज का धरना-प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में राजस्थान रोडवेज के संयुक्त श्रमिक संगठनों एटक, इंटक, बीएएमएस, सीटू, एसोसिएशन व कल्याण समिति श्रीगंगानगर शाखा से जुड़े कार्मिकों ने रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ की मांग को लेकर सोमवार को कलैक्ट्रेट के समक्ष धरना लगाया तथा प्रदर्शन किया।
कलैक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मियों ने कहा कि केेन्द्रीय बस स्टैण्ड के सामने सड़क मार्ग पर अवैध रूप से खड़ी होने वाली लोक परिवहन बसों को 2 से 5 किमी. दूर पार्किंग करवाई जावे। पुलिस और डीटीओ विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों द्वारा बार-बार धरना-प्रदर्शन किया गया, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तक उनकी मांग को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है।
No comments