Breaking News

सफाई कर्मियों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर नगर परिषद के हड़ताल पर बैठे संविदा सफाई कर्मियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के बैनर तले नगर परिषद के संविदा सफाईकर्मी धरना स्थल से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट के सामने पहुंचे और छह सूत्री मांगों का निराकरण करने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले संविदा कार्मिकों का कहना है कि उन्हें पिछले दो माह से पारिश्रमिक नहीं मिलने से उन्हें अपने परिवार का लालन-पालन करने में भारी परेशानी हो रही है। राज्य सरकार सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं कर रही है। शहर के बढते क्षेत्रफल के हिसाब से सफाई कार्मिकों की भर्ती की जानी चाहिए। 

No comments