Breaking News

बाइक सवार दो युवक डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के सदर पुलिस ने मोटर मार्केट में बाइक सवार दो युवकों को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया। 
एसआई सुनील कुमार ने सेतिया कॉलोनी गली नम्बर 5 निवासी गुरदर्शन सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र हरभजन सोनी व हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मदेरां निवासी महेन्द्र गोदारा पुत्र साहबराम जाट को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 4 किलो 580 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच एसआई हंसराज को सौंपी गई है। 

No comments