बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल
रायसिंहनगर के समेजा कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में सोमा सिंह की ढाणी के निकट बाइक की टक्कर से एक राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार गांव 23 पीटीडी बी निवासी 80 वर्षीय रामूराम ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा 50 वर्षीय सुखराम सलेमपुरा से वापिस अपने गांव पैदल ही आ रहा था। रास्ते में बाइक चालक राहुल कुमार पुत्र रणजीत मेघवाल निवासी 23 पीटीडी ए ने सुखराम को टक्कर मार दी। हादसे में सुखराम घायल हो गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुखराम को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।

No comments