श्रीकरणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, एलपीजी दाम बढ़ोतरी के विरोध में पीएम मोदी का पुतला फूंका
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में कांग्रेस ने देशव्यापी आह्वान पर उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपिंद्र सिंह रूबी कुन्नर के निर्देशन में हुए प्रदर्शन में ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी के दाम बढ़ाने का विरोध किया गया।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश प्रवक्ता ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए बढ़े हुए एलपीजी दाम वापस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस नेता कृष्णा गौरी सहित कई महिलाएं भी इसमें शामिल रहीं।

No comments