केन्द्रीय कारागृह में सघन तलाशी अभियान
श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर डा. मंजू व पुलिस कप्तान डा. अमृता दुहन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने अल सुबह केन्द्रीय कारागृह को खंगाला। बंदियों के सामान को चैक किया, लेकिन कोई भी अवैध व संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। चैकिंग अभियान में कलेक्टर-एसपी के साथ आईपीएस विशाल जांगिड़, एएसपी रघुवीर शर्मा, सदर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष ढिल, पुरानी आबादी थाना प्रभारी शीर कौर, कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह, जेल अधीक्षक महावीर प्रसाद मीणा, उप कारापाल चरण सिंह के साथ भारी पुलिस जाब्ता शामिल था।

No comments