Breaking News

यूजीसी. नियम-2026 के खिलाफ समता आन्दोलन समिति का रोष मार्च


सूरतगढ़ की समता आन्दोलन समिति ने  यूजीसी. नियम-2026 के  कानून को वापस लेने की मांग को लेकर आज आंदोलन का बिगुल बजा दिया। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने  यूजीसी एक्ट वापस लो के नारे लगाते हुए शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद समिति का शिष्टमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां समिति ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। 
समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा और सचिव अविनाश कुमार शर्मा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि  13 जनवरी 2026 को जारी यूजीसी. नियम-2026 एक पक्षीय, असंतुलित और भेदभाव पूर्ण प्रावधान हैं, जिसमें समिति पुन: समीक्षा की आवश्यकता एवं संशोधन की अपेक्षा रखती है। 

No comments