नेतेवाला के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को दिया छह सूत्री मांग पत्र
श्रीगंगानगर के सूरतगढ मार्ग स्थित ग्राम पंचायत नेतेवाला के चक 1 जी छोटी के खसरा नम्बर 58, मुरब्बा नम्बर 41 से 44 की भूमि पर प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को छह सूत्री मांग पत्र दिया।
जिला कलक्टर को ज्ञापन देने वालों में शामिल विनोद कुमार, सतपाल, मोनू व भारतवीर आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव नेतावाला के चक 1 जी में प्रस्तावित भूमि पूर्व में सिंचाई विभाग की थी। जो जीजी नहर व अन्य नहर प्रणालियों के किनारे स्थित है। जिसे बाद में जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद के नाम हस्तांतरित कर दी गई।
No comments