Breaking News

जालध्ंार में स्कूलों को मिली धमकी


जालध्ंार में एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से धमकी दी गई है। ई-मेल में स्कूलों के लिए 1:11 बजे का समय बताया गया है। इसके अलावा पंजाब विधानसभा के लिए 2:11 बजे और दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के लिए 9:11 बजे का जिक्र किया गया है। 
ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की बात भी लिखी गई है। 

No comments