Breaking News

दोस्तों ने कर दी हत्या


हनुमानगढ़ के संगरिया पुलिस थाना क्षेत्र एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मकतूल के भाई ने उसके दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। इस युवक को उसके दोस्त भद्रकाली मंदिर में धोक लगाने का बोल कर घर से साथ लेकर निकले थे। वापिस आते वक्त वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुरा निवासी प्रकाश नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई कालूराम नायक चंडीगढ़ में नौकरी करता था। दो मार्च को घर आया था, साथ ही वेतन के 36 हजार रुपए लेकर आया था। 3 मार्च को मेरे घर महेन्द्र पुत्र हनुमान, हरबंश पुत्र कृष्णलाल, पवन पुत्र महावीर नायक निवासी दौलतपुरा आये। इन युवकों ने मेरे भाई कालूराम को बोला कि भद्रकाली मंदिर चलते हैं। 

No comments