Breaking News

होली पर्व पर जुआ खेलते 19 जुआरी व शराब तस्कर गिरफ्तार


श्रीगंगानगर में होली पर्व पर चूनावढ़ पुलिस ने इलाके में चार स्थानों पर कार्यवाही करते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक जुआरी व एक शराब तस्कर को दबोच लिया। यह कार्यवाही चूनावढ़ पुलिस थाना प्रभारी व आईपीएस प्रो. ज्ञानेन्द्र भारती व सीओ ग्रामीण भूपेन्द्र सोनी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस टीम ने गांव 9 जी पुलिया के निकट हरविन्द्र सिंह उर्फ बबू पुत्र जोगेन्द्र खत्री निवासी धालेवाला को 91 पव्वे देशी शराब सहित दबोच लिया। दूसरी टीम ने हनुमान मंदिर के निकट ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए मनजीत सिंह देशराज अमर सिंह, सतनाम सिंह, जगमाल को गिरफ्तार करके उनके कब्जा से 6600 रुपए जुआ रकम बरामद की। तीसरी टीम ने सरकारी स्कूल ग्राउंड महियांवाली में जुआ खेल रहे सुमन, भीमसेन, रमेश कुमार, वीर विक्रमजीत, रामस्वरूप, निवासी महियांवाली को 37 हजार 300 रुपए की नगदी बरामद की।

No comments