कार को तेज चलाने से टोका, तो युवक पर हमला
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव साधुवाली में घुलंडी के दिन तेज रफ्तार कार चलाने से रोका, तो कार सवार युवकों ने एक युवक पर हॉकी, रॉड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घायल को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार साधुवाली के वार्ड नम्बर 9 में रहने वाले 29 वर्षीय सुनील नायक ने पर्या बयान दिया कि वह गांव के बस स्टेंड से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार मेरे पास से निकली, मैंने कार चालक को धीरे चलाने के लिए टोका, तो कार रूक गई।

No comments