दो बाइकों में भिड़न्त, एक चालक की मौत
गजसिंहपुर में भारत माला रोड़ पर गांव 39 बीबी चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक गुरमेल ङ्क्षसह पुत्र लाभ सिंह जटसिख निवासी 6 एलपीएम रायसिंहनगर था। मृतक के भतीजे कमलदीप सिंह निवासी 6 एलपीएम की रिपोर्ट पर टक्कर मारने वाली बाइक के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments