चचेरे भाई ने किया हमला, नानी व दो दोहिती सहित चार घायल
हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के बास हरदासवाली में दो विवाहित युवतियों, उसकी नानी व चचेरी बहन पर हमला कर दिया गया। चारों घायलों को टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने एक महिला के पर्चा बयान उसी के चचेरे भाई व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार प्रियंका पत्नी मनफूलराम जाट निवासी गेसुरा महाजन ने रिपोर्ट दी कि मेरी व मेरी बहन अनीता की शादी 2019 में हुई थी। इसके बाद मेरे जेठ नेतराम ने मेरे चाचा की लड़की शकीला को वर्ष 2023 में भगा लिया। इसके बाद मैं व मेरी बहन पीहर नहीं आई।

No comments