कापा से शराब ठेका सेल्समैन पर हमला, 30 हजार की नगदी लूटी
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में कापे से शराब ठेका सेल्समैन पर हमला करके नगदी लूट ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अमन नायक निवासी 4 एनआर निहालपुरा ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई आदित्य पीलीबंगा गांव के बाहर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। घुलंडी के दिन आदित्य शराब ठेका बंद करके शराब बिक्री की राशि 30 हजार रुपए लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान ठेके पर कुलदीप वाल्मीकि व दो अन्य युवक बाइक लेकर आये। कुलदीप व अज्ञात युवकों ने कापे से आदित्य पर हमला कर दिया। दो युवकों ने नगदी का बैग छीनने का प्रयास किया।

No comments