निकाय चुनाव को लेकर बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
श्रीगंगानगर में आगामी निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में बीएलओ को वार्डवाइज मतदाता सूची को ए वन फॉर्मेट लेकर सबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर विकेश कुमार ने ए वन फॉर्मेट भरने सबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में मतदाता सूची वर्ष 2002 के एसआईआर कार्य समाप्ति के बाद जिला निर्वाचन विभाग की ओर से प्रकाशित मतदाता सूची को अब मतदाताओं सबंधी मतदाता सूचियों का प्रकाशन करवाया जाना है। इस दौरान एईआरओ स्टाफ के राकेश कुमार व नीरज कुमार सहित अन्य बीएलओ मौजूद रहे।

No comments