खुले चैम्बर में कार फंसी
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी रामनगर के वार्ड नम्बर 18 में स्थित अनुपम धींगड़ा राजकीय बालिका विद्यालय नम्बर 4 के सामने गुरुवार को सड़क के बीच खुले चैम्बर में एक कार फंस गई।
स्कूल के आसपास के दुकानदारों ने कार के खुले चैम्बर में फंसने के तुरंत बाद वहां पहुंचकर कार को बाहर निकाला। दुकानदारों ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यहां अक्सर ऐसे हादसेे होतेे रहते हैं। उन्होंने जिला कलक्टर से खुले चैम्बर की इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

No comments