Breaking News

पशुपालन विभाग के अधिकारी कृषि व्यापार मेले में देंगे तकनीकी जानकारी




श्रीगंगानगर में आवास रिसोर्ट, सूरतगढ़-पदमपुर बाईपास पर आयोजित होने वाले कृषि व्यापार एवं उद्योग एक्सपो-2026 के सफल आयोजन के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के  डॉ. अरविंद मित्तल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार दैनिक सांध्य बॉर्डर टाइम्स तथा सोशल मीडिया चैनल एसबीटी न्यूज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी स्टॉल पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिला मोबाइल यूनिट श्रीगंगानगर के डॉ. सुरेंद्र यादव , डॉ. भरत जोशी , जिला रोग-निदान प्रयोगशाला के लैब टेक्नीशियन श्री बलवंत शर्मा, एलडीआई श्री ज्ञान प्रकाश तथा ड्राइवर श्री प्रेम कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments