पावन धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव 8 से
श्रीगंगानगर के महावीर कालोनी स्थित पावन धाम मंदिर का 31वां वार्षिकोत्सव 8 से 15 मार्च तक मनाया जाएगा।
सेवादारों द्वारा वार्षिकोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री रामदूत हनुमान सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित पावन धाम मंदिर में स्थापित सभी दरबारों का वृन्दावन के कलाकारों द्वारा वृन्दावन से मंगवाई पोशाकों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा।
मन्दिर अध्यक्ष अशोक परूथी ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद जी हरिद्वार वाले एवं स्वामी दिव्यानंद के सानिध्य में कलश एवं ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी।

No comments