Breaking News

रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित






राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 220 केवी जीएसएस पदमपुर पर आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण शुक्रवार 6 मार्च 2026 को कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
220 केवी जीएसएस पदमपुर के अधीन 132 केवी प्रणाली में तकनीकी कार्य किए जाने के कारण संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान 33 केवी रिको ढ्ढ व ढ्ढढ्ढ, अरिहंत और खंडेलिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन फीडरों से जुड़े रिद्धि सिद्धि, जवाहर नगर, नेतेवाला, मनफूल सिंह वाला, लालगढ़ छावनी, लालगढ़ ग्रामीण सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 

No comments