Breaking News

सिंगल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित


टैक्स बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर के वर्ष 2026-27 के चुनाव एडवोकेट कृष्ण गोपाल की देखरेख में हुए। एसोसिएशन के सचिव श्याम पुरोहित ने बताया कि चुनाव अधिकारी कृष्ण गोपाल ने नामांकन पत्रों की जांच की। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन मिलने के कारण अजय सिंगल को अध्यक्ष, धीरज कुमार लीला को उपाध्यक्ष, विपुल अरोड़ा को सचिव तथा दिनेश गोयल को संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

No comments