अस्पताल में एक करोड़ से बनी सरकारी धर्मशाला, साढ़े 8 साल से कोई नहीं ठहरा
श्रीगंगानगर जिला अस्पताल की सरकारी धर्मशाला में मरीजों के परिजनों के ठहरने के इंतजाम नहीं है। इस स्थिति में वे रात और दिन में नीचे गैलरियों और फर्श पर लेटने को मजबूर हैं। हालांकि वर्ष 2017 में जिला अस्पताल में एक करोड़ से धर्मशाला का निर्माण करवाया गया था, जिसमें आज तक एक भी मरीज का तीमारदार नहीं रुका है। वजह- यहां अस्पताल प्रशासन की ओर से तीमारदारों या अन्य लोगों के ठहरने के लिए व्यवस्थाएं ही नहीं की गई हैं।
यही नहीं चिकित्सालय प्रशासन ने इसे संचालित करने के लिए कोई विज्ञापन जारी ही नहीं किया वरना कोई एनजीओ या सामाजिक संस्था इसके संचालन को तैयार हो जाती।

No comments