श्री सेठ सांवरा मंदिर में नानी बाई का मायरा आयोजित
श्रीगंगानगर के पदमपुर रोड पर स्थित 23 जीजी कोठी धाम के श्री सेठ सांवरा मंदिर में बुधवार को नानी बायरा का आयोजन किया गया। इस दौरान बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक निरंतर चलता रहा। इस दौेरान श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर श्री सेठ सांवरा के दरबार में विधि विधान से धोक लगाई तथा मन्नतें मांगी। मंदिर के मुख्य सेवादार अनिल सरावगी ने बताया कि नानी बाई को मायरो के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचेे श्रद्धालुओंं ने श्री सेठ सांवरा संग रंगोत्सव होली महोत्सव भी मनाया। इस दौरान चेतना किशोरी ने नानी बाई को मायरो कथा सुनाई।

No comments