Breaking News

जिला कलक्टर ने दिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद संबंधी आवश्यक निर्देश


श्रीगंगानगर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद खरीद को लेकर गुरूवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने एफसीआई सहित अन्य एजेंसियों को खरीद शुरू होने से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि एफसीआई, तिलम संघ, एनसीसीएफ तथा आरएसएफसीएससी द्वारा खरीद शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। कृषि उपज मंडी समिति अधिकारियों द्वारा भी खरीद से संबंधित तैयारियां पूर्ण रखी जायें ताकि किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों को परेशानी नहीं आये। 

No comments