कोटा रिवर फ्रंट के लिए फिर से होंगे टेंडर
कोटा के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट के संचालन को लेकर केडीए को फिर से टेंडर करने पड़ेंगे। इसके संचालन के लिए किए गए टेंडर में शामिल हुई दोनों फर्म तकनीकी बिड में ही फेल हो गई। इसके चलते केडीए को फिर से तीसरी बार टेंडर करना पड़ेगा। केडीए की ओर से रिवर फ्रंट का संचालन एक ही फर्म के माध्यम से करने के मकसद से इसका टेंडर डॉक्युमेंट तैयार किया गया था। इसे ऑनलाइन अपलोड कर टेंडर आमंत्रित किए गए थे।
रिवर फ्रंट संचालन का टेंडर नहीं होने तक फिलहाल केडीए को ही इसका संचालन करना होगा। हालांकि केडीए को हर महीने एक से डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान भुगतना पड़ रहा है।

No comments