Breaking News

दुल्हन गहने व नकदी लेकर फरार


हनुमानगढ़ में फर्जी शादी करवाकर युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगने और बाद में दुल्हन भी गहने व नकदी लेकर फुर्र हो गई। पुलिस ने पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर कई लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 11 पक्कासारणा निवासी 32 वर्षीय संतराम नायक ने रिपोर्ट दी कि उसकी पहचान कुरशेदा उर्फ कुरेशा पत्नी अकरम निवासी नई खुजा हनुमानगढ़ से थी। उसकी शादी नहीं हो रही थी, जिस पर कुरशेदा ने उसे रतिया निवासी सूरजपाल से मिलवाया और कहा कि वह शादी करवा देगा, जिसके लिए 1.50 लाख रुपये देने होंगे। कुरशेदा के कहने पर संतराम ने पहले 5 हजार रुपये फोन-पे से सूरजपाल को भेजे। 

No comments