बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की नई आबादी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने घटना के शिकार युवक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चक 14 एसएमडब्ल्यू निवासी संजय कुमार पुत्र मनीराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 9 मार्च को दोपहर करीब 12:35 बजे वह नई आबादी गली नंबर 5 में फोन पर बात करते हुए अपनी बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे।

No comments